Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

नरसिंहपुर,महिला से मंगलसूत्र लूटने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार : गिरफ्तार दोनों आरोपियों से एक मोटरसाइकिल, एक चाकू एवं लूटा गया मंगलसूत्र जप्त किया गया।

Aditi News Team

Mon, Mar 30, 2026

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता: महिला से मंगलसूत्र लूटने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

• नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से घटना का चंद घंटों में खुलासा।

• अज्ञात लुटेरों को तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार।

• गिरफ्तार दोनों आरोपियों से एक मोटरसाइकिल, एक चाकू एवं लूटा गया मंगलसूत्र जप्त किया गया।

दिनांक 29.03.2026 को इंदौर निवासी एक महिला द्वारा थाना करेली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह बस से महाराजपुर (जिला सागर) से अपने मायके निरंजन वार्ड, करेली आ रही थी। करेली में बस से उतरने के बाद शाम करीब 07:00 बजे, सीएम राइज स्कूल करेली के पास दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने चाकू दिखाकर उसे डराया तथा उसके गले में पहना लगभग 12 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र, जिसकी कीमत करीब ₹1,25,000/- है, छीनकर मौके से फरार हो गए।

अज्ञात लूटेरों की तलाश हेतु विशेष टीम का गठन: करेली क्षेत्र में हुई लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी नरसिंहपुर के नेतृत्व में थाना करेली पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की शीघ्र पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अज्ञात लुटेरों को तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार: थाना करेली पुलिस की विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपियों की पहचान की गई। तत्पश्चात सघन तलाशी अभियान चलाकर दो आरोपियों को घटना के चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी :

आरोपी 1: मोहम्मद कासिम उर्फ कुन्नू निवासी आजाद वार्ड, नरसिंहपुर।

आरोपी 2: ब्रजेश उर्फ कूक्कू बंजारा निवासी सुभाष वार्ड, नरसिंहपुर।

जप्ती : आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक चाकू व 12 ग्राम सोने का मंगलसूत्र जप्त किया गया।

वैधानिक कार्यवाही : उक्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 309 (4), 3 (5) बी.एन.एस के तहत अपराध पंजीवद्ध।

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका : उक्त गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, उनि अनिल अजमेरिया, अनिल कुमार सिंह, विजय धुर्वे, प्र.आर. कुलदीप सोमकुवंर, आर. राजेश बागरी, आरक्षक कपिल राजपूत, पंकज राजपूत, जितेन्द्र ठाकुर, प्रहलाद माधवे, रोहित चमपुरिया, महेन्द्र ठाकुर, ईशनलाल वाडिवा की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

करेली थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे,

जरूरी खबरें