Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

जनप्रतिनिधि,रेलवे प्रशासन जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी ध्यान दे : गाडरवारा शक्कर नदी के रेलवे पुल के पास हुए पिचिंग वर्क में ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने का मामला सामने आया

Aditi News Team

Mon, Jun 22, 2026

जनप्रतिनिधि एवं रेलवे प्रशासन तथा जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी ध्यान दे

गाडरवारा शक्कर नदी के रेलवे पुल के पास हुए पिचिंग वर्क में ठेकेदार द्वारा बड़ी लापरवाही पूर्वक कार्य करने का मामला सामने आया है ।

आपको बता दे कि गाडरवारा से आने जाने वाली अप और डाउन की दोनों तरफ की रेलवे लाइन की पिचिंग का कार्य ठेकेदार द्वारा करोड़ो रुपए से किया जा रहा है, जब इस कार्य को ग्राउंड जीरो पर हमारी टीम के द्वारा देखा गया तो वास्तव में बड़ी लापरवाही देखने को मिली जिसमें रेलवे लाइन से सटी मिट्टी को ही पिचिंग कार्य में उपयोग कर लिया गया जिसके चलते एक तरफ की रेलवे लाइन के ठीक बाजू में 10 फिट की खुदाई कर दूसरी तरफ की लाइन के पास में पिचिंग कर दी गई वहीं जब इस संबंध में संबंधित अधिकारी से बात हुई तो उनका कहना था कि अभी कार्य चल रहा है जबकि धरातल पर कोई भी कार्य चालू नजर नहीं आ रहा है आप भी उक्त वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं।

सवाल यह है कि रेल्वे के कार्य का इतने बड़े पैमाने पर जब किया जा रहा था‌ । तो जिम्मेदार अधिकारी आखिर क्या कर रहे थे ,उनके द्वारा इस कार्य का निरीक्षण क्यों नहीं किया गया। इतने बड़े पैमाने पर रेल्वे विभाग की जमीन से मिट्टी खुदाई कार्य की अनुमति आखिर किसने दी यह भी एक बड़ा सवाल है। उक्त गंभीर विषय पर समय रहते यदि रेलवे अधिकारियों द्वारा ध्यान केंदित कर समस्या का निवारण नहीं किया गया तो कहीं न कहीं अनहोनी घटना का निमंत्रण देने जैसे होगा। आइए सुनते हैं क्या कुछ कहना है मौके पर मौजूद ग्रामवासी की जुबानी पूरे मामले की कहानी , हम आपको दिखाएंगे सच करेंगे दूध का दूध पानी का पानी, आखिर केंद्र सरकार के निर्माण कार्यों में भी कितनी हो रही है बेईमानी।

आगे देखना यह है कि खबर के बाद आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब इस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर दोषियों के खिलाफ कुछ कार्यवाही करते हैं कि नहीं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव

डीआरएम ऑफिस जबलपुर

जरूरी खबरें