Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

निर्धारित-सीमा में कार्य पूर्ण कराएं, लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर पेनाल्टी एवं ब्लैकलिस्ट करने की होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे अस्पताल जाना उनका हाल : इंदौर में दूषित पानी पीने से 8 लोगो की मौत

Aditi News Team

Wed, Dec 31, 2025

इंदौर में दूषित पानी पीने से 8 लोगो की मौत

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे अस्पताल जाना उनका हाल

मध्य प्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने देखने को मिली, जहां भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से, लगभग आठ लोगो की मौत हो गई वहीं ,सैकड़ों की तादात में लोगों की हालत खराब है, और उनके इलाज के लिए शहर की, नज़दीकी अस्पतालों में भेजा गया है,जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ मोहन यादव ने इंदौर में दूषित पानी पीने से बीमार हुए लोगों से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा है। सबसे बड़ा सवाल यह कि आखिर देश के सबसे स्वच्छ शहर में दूषित पानी ने कैसे कहर ढा दिया जिससे आठ लोग मौत के काल में समा गए। देखा जाए तो मौत का यह आंकड़ा यहां रुकना मुश्किल लग रहा है। बहरहाल आगे देखना यह है कि आखिर खबर के बाद जिम्मेदार क्या कार्यवाही करते हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मप्र शासन भोपाल

इंदौर कमिश्नर

जरूरी खबरें