Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

गाडरवारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, स्मैक पाउड़र सहित आरोपी गिरफ्तार : लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

Aditi News Team

Fri, Jun 26, 2026

“OPERATION EAGLE CLOW”

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी

थाना गाडरवारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही,

 स्मैक पाउड़र सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार,

 लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के द्वारा जिले में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध “OPERATION EAGLE CLOW” चलाया जा रहा है ।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा, ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना गाडरवारा पुलिस की टीम के द्वारा दिनांक 24.06.2026 की रात्रि करीबन 23.25 बजे शमशान घाट के पास गाडरवारा में संदेही के कब्जे से 27.50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक पाउड़र जप्त किया गया है ।

 नाम आरोपी :-

• शेख मजीद पिता शेख हकीम उम्र 52 वर्ष, निवासी- नरसिंह वार्ड करेली थाना करेली जिला नरसिंहपुर

 जप्ती :-

• आरोपी के कब्जे से 27.50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक पाउड़र कीमती लगभग 2,75,000/- रुपए जप्त किया गया है ।

 वैधानिक कार्यवाही :-

• आरोपी- शेख मजीद के विरूद्ध धारा 8,21(b),स 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

 कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:-

• उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक- अशोक सिंह चौहान के साथ उप निरीक्षक गजराज सिंह ठाकुर, वरिष्ठ आरक्षक- महेन्द्र बावरिया, रुपेन्द्र चौबे, आरक्षक- नंदकिशोर, दिनेश पटेल, नीलेश दुबे, अक्षय श्रीवास्तव, सृजल भार्गव एवं महिला आरक्षक कुमुद पाठक साइबर सेल की विशेष भूमिका रही ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना नरसिंहपुर

थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक- अशोक सिंह चौहान

जरूरी खबरें