Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

नरसिंहपुर जिले में अवैध रेत कारोबार पर संयुक्त कार्रवाई : 258 घनमीटर रेत ज़ब्त, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक हाईवा पर कार्रवाई

Aditi News Team

Thu, Jun 25, 2026

नरसिंहपुर जिले में अवैध रेत कारोबार पर संयुक्त कार्रवाई

258 घनमीटर रेत ज़ब्त, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक हाईवा पर कार्रवाई

नरसिंहपुर।जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन का सख्त अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाकर अवैध रेत कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के तहत नरसिंहपुर तहसील के ग्राम पिठेहरा में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से भंडारित 81 घनमीटर रेत लावारिस अवस्था में जब्त की गई। वहीं तेंदूखेड़ा क्षेत्र में निर्धारित मात्रा से अधिक गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर एक हाईवा जब्त कर पुलिस थाना तेंदूखेड़ा की अभिरक्षा में रखा गया।

इसी दौरान ग्राम रेहली स्थित बारूरेवा नदी में अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर कोतवाली नरसिंहपुर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

संयुक्त जांच के दौरान सांईखेड़ा तहसील के ग्राम चामचौन में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से भंडारित 141 घनमीटर रेत जब्त की गई। यह कार्रवाई आंगनवाड़ी केंद्र के पीछे दो बड़े रेत के ढेरों पर की गई, जिन्हें नियमानुसार जब्त कर कोटवार की सुपुर्दगी में सौंपा गया। इसके अलावा ग्राम खापा में निजी भूमि पर अवैध रूप से भंडारित 36 घनमीटर रेत भी जब्त कर संबंधित भूमि स्वामी एवं ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में दी गई।

जिले में की गई इन कार्रवाइयों के दौरान कुल 258 घनमीटर अवैध रेत, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तथा एक हाईवा जब्त किया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमति रजनी सिंह,

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा

जरूरी खबरें