Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

नरसिंहपुर पुलिस ने घर का ताला तोडकर चोरी की घटना का 12 घंटे में खुलासा : लगभग 3 लाख कीमत का चोरी गया शत-प्रतिशत मशरूका बरामद किया गया।

Aditi News Team

Sat, May 16, 2026

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता: घर का ताला तोडकर चोरी की घटना का 12 घंटे के भीतर में खुलासा

• चोरी की घटना को अंजाम देने वाला नाबालिक विधि उल्लघंनकर्ता बालक को लिया गया अभिरक्षा में।

• लगभग 3 लाख कीमत का चोरी गया शत-प्रतिशत मशरूका बरामद किया गया।

दिनांक 15.05.2026 को प्रार्थी मोहम्मद यासीन उस्मानी, निवासी कसाई मंडी, शिवाजी वार्ड, थाना कोतवाली, नरसिंहपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके घर का ताला तोडकर दोपहर में अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 331 (1), 305 (ए) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त चोरी की घटना को कारित करने वाले अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी नरसिंहपुर, श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की शीघ्र पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

12 घंटे के भीतर पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा : थाना कोतवाली की विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात की पहचान की गई। तत्पश्चात सघन तलाशी अभियान चलाकर चोरी की घटना कारित करने वाले नाबालिक विधि उल्लघंनकर्ता बालक को घटना के 12 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

*बरामदगी :* लगभग 3 लाख कीमत का चोरी गया शत-प्रतिशत मशरूका बरामद किया गया।

*वैधानिक कार्यवाही :* उक्त आरोपी को विरूद्ध धारा 331(4), 306 (ए) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीवद्ध।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, निरी. गौरव चाटे, उनि. कोमल सिंह युवने, आरक्षक राहुल दुबे, उमेश्वर पाठक, नीलेश दुबे, कुलदीप साहू, सौरभ पटेल एवं श्रेय अवस्थी की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें