Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध खनन पर प्रशासन की लगातार कार्यवाही : रेत का उत्खनन करते 02 पनडुब्बी एवं रेत, मुरूम का अवैध परिवहन करते 06 वाहन जप्त

Aditi News Team

Tue, Feb 17, 2026

रेत का उत्खनन करते 02 पनडुब्बी एवं रेत, मुरूम का अवैध परिवहन करते 06 वाहन जप्त

कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध खनन पर प्रशासन की लगातार कार्यवाही

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना से प्राप्त निर्देश के पालन में अवैध उत्खनन / परिवहन / भण्डारण के विरूद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सम्पूर्ण जिले में कार्यवाही जारी है। खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा शनिवार को सिवनीमालवा तहसील के ग्राम-डिमावर/बाबरी में सीहोर जिले की ओर से लगाये गये दो पनडुब्बी मशीन को जप्त कर पुलिस थाना शिवपुर की अभिरक्षा में रखा गया है। सोहागपुर तहसील में रेत का अवैध परिवहन करते 04 ट्रेक्टर ट्राली, बनखेड़ी तहसील में 01 ट्रेक्टर ट्राली एवं डोलरिया तहसील में मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए 01 डम्पर जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

उक्त कार्यवाही में श्री विजय राय, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनीमालवा, श्री जय सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नर्मदापुरम, श्री दिवेश मरकाम, जिला खनि अधिकारी नर्मदापुरम, पिंकी चौहान, खनि निरीक्षक नर्मदापुरम, श्री कृष्णकांत सिंह परस्ते, प्र० खनि निरीक्षक नर्मदापुरम एवं होमगार्ड बल उपस्थित रहा।

उक्त जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना

विजय राय, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनीमालवा, श्री जय सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नर्मदापुरम, श्री दिवेश मरकाम, जिला खनि अधिकारी नर्मदापुरम, पिंकी चौहान, खनि निरीक्षक नर्मदापुरम,

जरूरी खबरें