Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

85000 रूपये कीमती लगभग 8.5 ग्राम स्मैक सहित 01 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया

शहर से गांव तक जगह-जगह मिट्टी के पहाड़ रात के अंधेरे में दौड़ रहे डंपर, ग्रामीणों की नींद और सुरक्षा दोनों खतरे में

गाडरवारा में गरीब मरीजों की मजबूरी बना निजी एम्बुलेंस नेटवर्क, जिला स्तर की व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल,

प्रियांक कानूनगो 2 जून को नरसिंहपुर जिले का भ्रमण कर बैठक लेंगे

गायत्री परिवार द्वारा हरिद्वार शांतिकुंज के मार्गदर्शन में जल स्रोत सफाई अभियान के तहत

गाडरवारा (साँईखेड़ा)।पुलिस की नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही : 85000 रूपये कीमती लगभग 8.5 ग्राम स्मैक सहित 01 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया

Aditi News Team

Thu, May 28, 2026

गाडरवारा (साँईखेड़ा)।पुलिस की नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

85000 रूपये कीमती लगभग 8.5 ग्राम स्मैक सहित 01 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया ।

उल्लेखनीय है कि नरसिंहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक श्रीमान डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है ।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा श्री ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना साँईखेड़ा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27 मई को एक आरोपी से अवैध मादक पदार्थ लगभग 8.5 ग्राम स्मैक जप्त कर आरोपी को गिरफ्त में लिया गया ।

दिनांक 27/05/26 को शाम करीब 06/00 बजे साँईखेड़ा पुलिस टीम द्वारा गाडरवारा तरफ जाते समय यात्री प्रतिक्षालय के पास, सेठान तिराहा पर एक व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा । जिसे सांईखेड़ा पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर घेरा बंदी कर पकड़ा । जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम सुनील उर्फ पप्पू मेहरा पिता महादेव मेहरा उम्र 47 वर्ष नि. ग्राम बनबारी थाना साँईखेड़ा के कब्जे से लगभग 8.5 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जिसकी कीमत करीबन 85000 रूपये है को समक्ष गवाहान जप्त किया गया । आरोपी को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना साँईखेड़ा में अपराध क्र. 117/26 धारा 8,21(b),29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष ज्यूडिशियल रिमांड पर प्रस्तुत किया गया ।

विशेष भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी साँईखेड़ा निरीक्षक संधीर चौधरी के नेतृत्व में उनि वर्षा धाकड़, प्रधान आरक्षक भास्कर पटेल, नरेन्द्र कुशवाहा, आरक्षक दिनेश पटेल, सुदीप ठाकुर, आदर्श पाठक, म.आर. हेमलता मेहरा एवं सैनिक सुरेश पुरी की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें