Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

तेदूखेडाँ मे मेहर गढवाल समाज कल्याण परिषद मुख्यालय नर्मदापुरम के तत्वाधान मे क्षैत्रीय समिति

नगद 85 हजार रूपये, 2 स्विफ्ट कार जप्त

ग्वालियर में 8-9 अगस्त को आयोजित पैरा सीपी फुटबाल ओर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आज समापन हुआ,

चातुर्मास में 108 दिवसीय श्री सीताराम नाम कीर्तन का मंदिर परिसर में होगा संकीर्तन

मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

: बंद मिले स्वास्थ्य केन्द्र के स्टाफ का कटेगा वेतन सीएमएचओ ने किया विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

Aditi News Team

Sat, Apr 1, 2023
बंद मिले स्वास्थ्य केन्द्र के स्टाफ का कटेगा वेतन सीएमएचओ ने किया विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कलेक्टर श्री दीपक आर्य के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी द्वारा बंडा ब्लाक के उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने डीलाखेड़ी, नैनधरा, कनदवा और बरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां डीलाखेड़ी, नैनधरा और कनदवा उप स्वास्थ्य केन्द्र बंद पाये गये। वहीं उप स्वास्थ्य केन्द्र बरा में स्टाफ उपस्थित मिला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बरा उप स्वास्थ्य केन्द्र में उपस्थित स्टाफ को आवश्यक स्वस्थय सेवाएं बेहतर देने हेतु निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी ने बताया कि जो केंद्र बंद पाए गए हैं। उनके समस्त स्टाफ का एक दिन का वेतन काटा जाएगा और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें