Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: गाडरवारा, विकासखण्ड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित

Aditi News Team

Sun, Nov 6, 2022
विकासखण्ड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय रुद्र कॉलेज मैदान पर स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत शालेय साईंखेड़ा ब्लॉक की विकासखण्ड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक और बालिकाओ के लिए दौड़, भाला फेंक गोला फेंक एवं लंबी कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमे संकुल स्तर के छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एसडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा ने अपने उदबोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ साथ छात्र छात्राओं के लिए खेलकूद भी बेहद जरूरी है । बीईओ प्रतापनारायण ने कहा कि ब्लॉक स्तर के बाद जिला स्तर पर भी एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं संपन्न होंगी । इस अवसर पर प्राचार्य अनूप शर्मा, आरती पाठक, के के वर्मा, जयमोहन शर्मा, भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में सुशील शर्मा, राजेश गुप्ता, के के शर्मा, आर पी महिलांग , सत्यप्रकाश ढिमोले,ज्योति पाराशर एवं कंचन सर का सहयोग सराहनीय रहा।

Tags :

जरूरी खबरें