Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: गाडरवारा, बीटीआई स्कूल के मैदान पर खेल प्रशिक्षण शिविर जारी, छात्र सीख रहे खेलों की बारीकियां 

Aditi News Team

Sat, May 27, 2023
बीटीआई स्कूल के मैदान पर खेल प्रशिक्षण शिविर जारी छात्र सीख रहे खेलों की बारीकियां गाडरवारा। स्थानीय बीटीआई स्कूल के मैदान पर लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी के निर्देशन एवं बीटीआई प्राचार्य जयमोहन शर्मा के संयोजन में जारी ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ी विभिन्न खेलों को सीख रहे है। खिलाडियों को प्रशिक्षण दे रहे पीटीआई अनुज जैन ने बताया कि शिविर 5 मई से शुरू हुआ है जिसका समापन 5 जून को होगा। शिविर में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे एवं शाम 5 से 7 बजे तक खिलाड़ियों को कब्बडी, बालीबाल, क्रिकेट, हैंडबॉल एवं योग का प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने बताया कि खेल तो सभी खेल लेते है लेकिन प्रशिक्ष्ण के माध्यम से खेलों को बेहतर ढंग से खेलने हेतु विभिन्न सुझाव दिए जाते है। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में खिलाड़ी खेलों का अभ्यास करते है।

Tags :

जरूरी खबरें