Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: होशंगाबाद,कोरोना संक्रमण से बचाव जनजागरूकता के लिए बजा सायरन,लोगो ने मॉस्क लगाने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने का लिया संकल्प

Aditi News Team

Wed, Mar 24, 2021

होशंगाबाद। कोरोना संकट के प्रति आमजन को संवेदनशील बनाने एवं जागरूक करने के लिए मंगलवार को संकल्प अभियान के तहत प्रात: 11 बजे सायरन बजाकर मॉस्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का संदेश दिया गया। इस दौरान लोगो ने खड़े होकर मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का संकल्प लिया । होशंगाबाद नगर में पीपल चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर धंनजंय सिंह, सीईओ जिला पंचायत मनोज सरियाम, तहसीलदार शैलेन्द्र बड़ोनिया, नगर पालिका अधिकारी माधुरी शर्मा ने मौजूद रहकर उक्त संकल्प लेने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया। इस दौरान सतरस्ता, इंद्राचौक पर कलेक्टर एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा दुकानों के सामने सर्किल बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी संदेश दिया, इसके अलावा मेरा मॉस्क मेरी सुरक्षा अभियान के तहत लोगो को मॉस्क भी वितरित किये गये। साथ ही समझाईश दी गई कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए मॉस्क ही एक अचूक उपाय है। सभी से अपेक्षा है कि वे मॉस्क लगाएं, मॉस्क लगाने में किसी भी तरह की लापरवाही कोरोना संक्रमण के फैलने का कारण बनेगी। जिले के अन्य स्थानो पर भी संकल्प अभियान का आयोजन किया गया एवं आमजन को मॉस्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें