Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: Gadarwara पुरानी पेंशन बहाली एवं सदस्यता अभियान को लेकर राज्य शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Thu, Mar 4, 2021

गाडरवारा। राज्य शिक्षक संघ एवं राष्ट्रीय पुरानी पेन्शन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर गत दिवस स्थानीय बीटीआई स्कूल में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की विकासखंड चीचली एवं सांईखेडा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में गाडरवारा तहसील महिला प्रभारी श्रीमती बबीता ठाकुर ,विख चीचली संयोजक रामावतार पटेल, अध्यक्ष अमोल राजपूत एवं कोषाध्यक्ष विचित्रवीर राजपूत के साथ विकासखंड सांईखेडा अध्यक्ष सुमित यादव,संयोजक देवेन्द्र बसेडिया को सर्वसम्मति से चुना गया । बैठक का आरम्भ वीणापाणी के स्मरण के साथ हुआ तदोपरांत लक्ष्मीकांत कौरव,दौलत पटेल,महेश बैष्णव,रामावतार पटैल,राजेश कौरव,श्रीमती अर्पणा ब्राऊन,श्रीमती मंजुला शर्मा,मलखान मेहरा,विनयशंकर शर्मा,नगेन्द्र त्रिपाठी ने बैठक को संबोधन करते हुये शिक्षाकर्मी से लेकर वर्तमान तक के संघर्ष और प्राप्त हुयी उपलब्धियों को स्मरण किया एवं कहा की वर्तमान की सबसे बडी समस्या पुरानी पेंशन को बहाल कराने की है। बैठक का संचालन वरिष्ठ शिक्षक चन्द्रकांत विश्वकर्मा ने किया।बैठक में संघ की सदस्यता अभियान के बारे में भी विस्तार से चर्चा कर मार्च माह में अभियान को चलाने का निर्णय लिया गया बैठक में तहसील के चीचली व साईखेडा ब्लॉक के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बडी संख्या में अपनी उपस्थिति देकर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

Tags :

जरूरी खबरें