Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: भोपाल। मध्यप्रदेश में एक साथ कई आईएएस अधिकारियों के तबादले, नरसिंहपुर के नये कलेक्टर रोहित सिंह होंगे,

Aditi News Team

Sun, Sep 5, 2021

नरसिंहपुर जिले के कलेक्टर वेद प्रकाश को उप सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया

भोपालः मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है ।प्रदेश में एक साथ कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं । जिनमें कई जिलों के कलेक्टरों को भी बदला गया है ।अधिकारियों के ट्रांसफर के निर्देश प्रदेश सरकार की तरफ से जारी कर दिए गए हैं । 27 आईएएस अधिकारियों का किया गया ट्रांसफर 
मध्य प्रदेश में 27 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।जिनमें कई जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। होशंगाबाद जिले के कलेक्टर धनंजय भदौरिया को मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण विकास विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। इसी तरह बाबू सिंह जामोद संचालक पंचायत राज मध्यप्रदेश भोपाल को अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन से जेल विभाग भेजा गया है।

इन जिलों के भी बदले गए कलेक्टर 
इसके अलावा अशोकनगर, सागर, रायसेन, अलीराजपुर, नरसिंहपुर, विदिशा जिले के कलेक्टर भी बदले गए हैं । अशोक नगर जिले के कलेक्टर अभय कुमार वर्मा को आयुक्त लोक शिक्षण मध्य प्रदेश भेजा गया। जबकि सागर जिले के कलेक्टर दीपक सिंह को उच्च शिक्षा विभाग अपर आयुक्त बनाया गया है । अलीराजपुर जिले की कलेक्टर सुरभि गुप्ता को आयुक्त  हस्तशिल्प हथकरघा मध्य प्रदेश तथा आयुक्त रेशम मध्यप्रदेश भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। धार जिले के कलेक्टर आलोक कुमार सिंह को हटाकर पंचायत राज मध्यप्रदेश में संचालक बनाया गया है।नरसिंहपुर जिले के कलेक्टर वेद प्रकाश को हटाकर उप सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है । इसी तरह मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में सचिव पद पर तैनात वंदना वैद्य को शहडोल जिले का कलेक्टर बनाया गया है। जबकि रायसेन जिले के कलेक्टर उमाशंकर भार्गव रायसेन से हटाकर विदिशा जिले का कलेक्टर बनाया है । 14 कलेक्टरों का किया गया ट्रांसफर 
दरअसल, आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ बैठक की थी। जिसके बाद मध्य प्रदेश में कुल 14 कलेक्टरों का ट्रांसफर किया गया है। जिसके बाद रात में आईएएस अफसरों की तबादला सूची जारी कर दी गई ।टोटल  27 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है ।

Tags :

जरूरी खबरें