Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: नरसिंहपुर में रोजगार मेला का आयोजन 20 जनवरी को

Aditi News Team

Sun, Jan 10, 2021

नरसिंहपुर, 10 जनवरी 2021. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के अंतर्गत नरसिंहपुर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 20 जनवरी को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) परिसर में किया जायेगा। कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने रोजगार मेले में अधिकाधिक रोजगार प्रदाता कम्पनी एवं बेरोजगार युवक- युवतियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।
         इस सिलसिले में कलेक्टर ने नरसिंहपुर के पीजी कॉलेज, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज एवं आईटीआई के प्राचार्य, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन, जिले के नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, जिला श्रम पदाधिकारी एवं जिला जनसम्पर्क अधिकारी को रोजगार मेला के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थायें करने के लिए निर्देशित किया है और दायित्व सौंपे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें