Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: रमसा एडीपीसी ने स्कूलो में किया आईसीटी लैब की सामग्री का सत्यापन अर्धवार्षिक परीक्षाओ का भी निर्देश कर दिए निर्देश

Aditi News Team

Sat, Dec 9, 2023
रमसा एडीपीसी ने स्कूलो में किया आईसीटी लैब की सामग्री का सत्यापन अर्धवार्षिक परीक्षाओ का भी निर्देश कर दिए निर्देश गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखण्ड के शासकीय हायर सेकंडरी एवं हाईस्कूलों में रमसा एडीपीसी अनिल कुमार ब्यौहार ने दल के साथ भ्रमण कर आईसीटी लैब की कम्प्यूटर सामग्री का भौतिक एवं तकनीकी सत्यापन किया। उन्होंने क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत गाडरवारा में बीटीआई स्कूल, कन्या उ मा शाला, कन्या नवीन विद्यालय, ग्राम आमगांव छोटा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित चीचली ब्लॉक में सालीचौका के शासकीय बालक उ मा विद्यालय, कन्या उ मा विद्यालय, शा उ मा विद्यालय सूखाखैरी एवं तेन्दूखेड़ा छोटा में निरीक्षण के दौरान जारी अर्धवार्षिक परीक्षाओ का भी निरीक्षण कर छात्र छात्राओं की उपस्थिति से जुड़ी जानकारी भी ली। इस अवसर पर श्री ब्यौहार ने कहा कि स्कुलो में आईसीटी लैब के कम्प्यूटरों का रख रखाव सही तरीके से हो इस बात का सभी को ध्यान रखना जरूरी है।उन्होंने कहा कि अर्धवार्षिक परीक्षाओ के मूल्यांकन उपरांत कठिन प्रश्नों को चिन्हित कर उनके हल को अच्छी तरह से छात्र छात्राओं को समझाएं। निरीक्षण के समय श्री ब्यौहार के साथ राहुल सोनी, दीपक श्रीवास्तव साथ रहे। इसके अलावा प्राचार्य अनूप शर्मा सहित स्कूलों के प्राचार्य , शालेय स्टाफ एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें