Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की तिमाही परीक्षा जारी    बदले हुए पैटर्न से छात्र छात्राएँ दे रहे परीक्षा 

Aditi News Team

Sat, Sep 16, 2023
स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की तिमाही परीक्षा जारी बदले हुए पैटर्न से छात्र छात्राएँ दे रहे परीक्षा गाडरवारा। क्षेत्र के  सरकारी स्कूलों में 12 सितंबर से शुरू हुई नौवीं से 12वीं कक्षा की तिमाही परीक्षाएं सुचारू रूप से जारी है । ये परीक्षाएं 21 सितंबर तक चलेंगी। विदित हो कि तिमाही की परीक्षा बदले हुए पैटर्न पर हो रही है।। इन परीक्षाओं में अनेक विद्यार्थी शामिल हों रहे है । उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल का रिजल्ट सुधारने के लिए तिमाही और छमाही परीक्षाओं को बोर्ड पैटर्न पर आयोजित किया जा रहा है। ये पेपर वार्षिक परीक्षा की तरह हों रहे है । इसके पांच अंक वार्षिक परीक्षा में भी जोड़े जाएंगे । नौवीं एवं 10वीं का पहला पेपर अंग्रेजी का हो चुका है । वहीं 11वीं व 12वीं के विद्यार्थी पहला पेपर मनोविज्ञान का दें चुके है । परीक्षा के लिए विद्यार्थी 30 मिनट पहले पहुंच रहे है । परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका और पांच मिनट पहले पेपर दिया जा रहा है । विदित हो कि प्रायोगिक परीक्षाएं 12 से 21 सितंबर के बीच प्राचार्य अपनी सुविधानुसार करा सकेंगे। परीक्षा का समय सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक है । हालांकि कुछ कक्षाओं के पेपर दोपहर दो से पांच बजे के बीच भी हों रहे है । विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाओं की प्रैक्टिस के लिए इन परीक्षाओं को बोर्ड पैटर्न पर आयोजित किया जा रहा है ।

Tags :

जरूरी खबरें