Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: 5 वी व 8 वी के नतीजों में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जताई खुशी 

Aditi News Team

Mon, May 15, 2023
5 वी व 8 वी के नतीजों में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जताई खुशी गाडरवारा। बीते सोमवार को राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के द्वारा से जारी 5 वी एवं 8 वी के परीक्षा परिणाम को पोर्टल पर देखने मे क्षेत्र के छात्र छात्राओं सर्वर फैल होने से काफी असुविधा हुई। सुबह से ही रिजल्ट का इंतजार कर रहे शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने जब दोपहर 1 बजे से राज्य शिक्षा केन्द्र के पोर्टल पर रिजल्ट देखने के प्रयास किए तो सर्वर पर अत्यधिक लोड होने की वजह से रिजल्ट नही दिखा एवं मायूसी हुई। हालांकि सोशल मीडिया पर 5 वी के नतीजों में नरसिंहपुर जिले के 98.4 प्रतिशत के साथ प्रदेश में अव्वल एवं 8 वी के नतीजों में 95.4 प्रतिशत के साथ प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहने की जानकारी मिलते ही शिक्षा जगत में खुशी की लहर छा गई। शिक्षक संदर्भ समूह ने बेहतर परीक्षा परिणाम को वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन एवं शिक्षको व छात्र छात्राओं की बेहतर मेहनत का नतीजा बताया है। समूह के जिला समन्वयक सिराज अहमद सिद्दिकी,निर्मला मेहरा ब्लॉक समन्वयक मधुसूदन पटैल , सत्यम ताम्रकार, नितिन चौरसिया, हेमलता राजपूत,राजेन्द्र गुप्ता, पवन राजौरिया ,हल्केवीर पटैल सहित अन्य ने जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी, डीपीसी आर पी चतुर्वेदी, बीईओ प्रतापनारायण, एएस मसराम , बीआरसी डी के पटैल एवं गिरीश पटैल सहित समस्त बीएसी, सीएसी एवं शिक्षको व छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी है ।

Tags :

जरूरी खबरें