Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: साईंखेड़ा - सीएम राइज स्कूल में प्रवेशोत्सव: लर्निंग क्लास शुरू

Aditi News Team

Mon, Apr 17, 2023
सीएम राइज स्कूल में प्रवेशोत्सव: लर्निंग क्लास शुरू साईं खेड़ा - नगर परिषद साईं खेड़ा के सीएम राइज स्कूल में नये शिक्षा सत्र की शुरुआत 17 अप्रैल को प्रवेशोत्सव मना कर की गई. बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र छात्राओं का तिलक लगा कर स्वागत किया गया.सीएम राइज स्कूल में 17 अप्रैल से 29 अप्रैल तक लर्निंग क्लास का संचालन किया जाएगा . सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य सी के विश्वकर्मा ने बताया कि नये शिक्षा सत्र के प्रारंभ होने पर छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी,अंग्रेजी, गणित विषय की लर्निंग क्लास का संचालन किया जाएगा.17 अप्रैल को उपस्थित सभी विद्यार्थियों का प्री टेस्ट लिया गया. इस अवसर पर सीएम विद्यालय के नाते शिक्षकों का परिचय भी दिया गया.शिक्षक मनीष तिवारी, भानुप्रताप राजपूत, मोनिका राय, नेहा रावत, पूनम बसेड़िया, मनोहर सिंह पटेल, जीएस मेहरा, पुष्पा सिलावट, सीमा कोरी, लालसिंह लोधी ने बच्चों को प्रेरक उद्बोधन दिया. सत्र के अंतिम दिन पोस्ट टेस्ट लिया जाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें