Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: साईंखेड़ा में जनशिक्षा केंद्र स्तरीय बैठक आयोजित

Aditi News Team

Sun, Jun 18, 2023
साईंखेड़ा में जनशिक्षा केंद्र स्तरीय बैठक आयोजित गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के जनशिक्षा केंद्र में शिक्षको की वृहद बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि 22 जून से 5 एवं 8 वी की पुनः परीक्षा में वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण एवं अनुपस्थित रहे बच्चों को शामिल कराना स्कूल के प्रधानपाठको की जिम्मेदारी है। स्कूलों में सत्र शुरू होने के पूर्व विधिवत साफ सफाई होना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षको से नए सत्र में भी बेहतर कार्य करते हुए बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की बात कही। बैठक में बीएसी संदीप स्थापक एवं योगेन्द्र झारिया ने निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण एवं एसएएस सप्ताहक टेस्ट से जुड़ी जानकारी दी। बैठक में सीएम राईज प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा, तूमड़ा प्राचार्य के एस भदौरिया एवं जनशिक्षक प्रशांत राय ने भी अपने विचार रखते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अनेक शिक्षक उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें