Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं 1 एवं 2 मार्च से 

Aditi News Team

Tue, Feb 28, 2023
माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं 1 एवं 2 मार्च से गाडरवारा। क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वी की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू हो रही है एवं 12 वी की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होंगी। मिली जानकारी के अनुसार उक्त परीक्षाओं हेतु साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत गाडरवारा में बीटीआई स्कूल, आदर्श उ मा विद्यालय,कन्या उ मा शाला, कन्या नवीन स्कूल के अलावा बम्होरी कलां, आमगांव छोटा, बनवारी, तूमड़ा, पलोहाबड़ा, भटेरा , नांदनेर, पिपरियाकला, आडेगांव एवं साईंखेड़ा में आदर्श विद्यापीठ व सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इसके अलावा चीचली ब्लॉक में उत्कृष्ट विद्यालय चीचली , बालक एवं कन्या उ मा विद्यालय सालीचौका, बारहाबड़ा, कठोतिया, पनारी, खड़ई, कल्याणपुर, रायपुर , सूखाखेरी, तेन्दूखेड़ा छोटा सहित अन्य को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होंगी। 10 वी की परीक्षा हिंदी एवं 12 वी की परीक्षा भी हिंदी विषय के परचे से ही होगी। बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर गठित उड़नदस्ते को यदि किसी छात्र या छात्रा के पास अनुचित सामग्री मिलती है तो नियमानुसार कार्यवाही होगी। परीक्षाओं के बेहतर संचालन की दृष्टि से सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षको को ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

Tags :

जरूरी खबरें