Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: बीईओ एवं संकुल प्राचार्य ने किया निरीक्षण 

Aditi News Team

Sun, Apr 24, 2022
गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण एवं शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन गाडरवारा संकुल प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक ने संकुल की अधीनस्थ ग्राम बगदरा की शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीईओ एवं प्राचार्य ने बगदरा के स्कूल में रोटरी क्लब द्वारा राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा द्वारा प्रदत्त राशि से स्थापित सोलर पैनल का भी अवलोकन करते हुए स्कूल में विद्युत व्यवस्था होने पर खुशी जाहिर की एवं इस कार्य मे सतत रूप से जुटे रहने के लिए माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता की सक्रियता की भी प्रशंसा की। उन्होंने इस अवसर पर शिक्षकों से परीक्षा परिणाम तैयार करने संबंधी प्रगति की जानकारी भी ली। निरीक्षण के अवसर पर जनशिक्षक बनवारी लाल नागवंशी, प्रधानपाठक टीकाराम कोरी, राजेन्द्र गुप्ता, मदन गोपाल चौधरी,प्रकाश नामदेव, अनिल पटैल उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें