Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: बरहटा हाईस्कूल के भवन का हुआ काया कल्प

Aditi News Team

Wed, May 10, 2023
बरहटा हाईस्कूल के भवन का हुआ काया कल्प गाडरवारा। अच्छे उद्देश्य के लिये पूरी निष्ठा से किये गये कार्य का परिणाम सदैव सुंदर और कल्याणकारी होता है।इस बात को चरितार्थ करता है शासकीय हाईस्कूल बरहटा का छोटा सा भवन जिसमें विद्यालय स्तर पर गठित भवन समिति की देख रेख में मरम्मत कार्य कराया गया।विदित हो की म.प्र शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय को भवन मरम्मत (भवन अनुरक्षण) हेतु तीन लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई थी जिसका शाला हित मे बेहतर उपयोग करते हुए विद्यालय के चार कक्षों में फ्लोरिंग (टाइल्स) का कार्य कराया गया। शाला की बाहरी दीवाल पर प्लास्टर,शौचालय में दो यूरिन पॉट्स लगवाना,ग्राउंड लेविलिंग,छत की वॉटर प्रूफिंग,जल निकासी के लिये पाइपिंग ,भवन की पुताई ,खिडक़ी एवं दरवाजों पर पेंट एवं अन्य छोटे मोटे मरम्मत कार्य करवाये गये।शाला के इस बदले स्वरूप को देखकर ग्रामवासियों में भी प्रसन्नता है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों निरीक्षण पर बरहटा आये स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी विद्यालय में हुए कार्यो की सराहा था ।

Tags :

जरूरी खबरें