Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम एक अप्रैल को,प्रधानमंत्री छात्र-छात्राओं से करेंगे संवाद, 

Aditi News Team

Thu, Mar 31, 2022
परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम एक अप्रैल को प्रधानमंत्री छात्र-छात्राओं से करेंगे संवाद, गाडरवारा। 1 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पर चर्चा के पांचवे संस्करण कार्यक्रम के दौरान छात्र- छात्राओं से संवाद करेंगे।यह कार्यक्रम दूरदर्शन के माध्यम से डीडी नेशनल, डी.डी. न्यूज और डी.डी. इंडिया पर सीधा प्रसारित किया जाएगा।इसके अलावा यह कार्यक्रम ऑल इंडिया रेडिया, मीडियम वेव ऑफ इंडिया रेडियो, एफ एम चैनल पी.एम.ओ. वेबसाइट दूरदर्शन , यू ट्यूब चैनल, फेसबुक लाइव और स्वयं प्रभा चैनल पर भी प्रसारित किया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम जिले की समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में समस्त शिक्षको एवं छात्र छात्राओं को टेलीविजन या स्क्रीन पर दिखाए जाने एवं यूट्यूब प्रसारण की लिंक शिक्षको एवं अभिभावकों के ग्रुप पर शेयर करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने दिए है। बीईओ प्रतापनारायण , एएस मसराम , बीआरसी डी के पटैल एवं गिरीश पटैल ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम शत प्रतिशत शिक्षको एवं छात्र छात्राओं को दिखाये जाने के निर्देश दिये है।

Tags :

जरूरी खबरें