Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आयोजित क्षेत्र के 7 परीक्षा केंद्रों पर बच्चों ने दी परीक्षा 

Aditi News Team

Sat, Apr 30, 2022
नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आयोजित क्षेत्र के 7 परीक्षा केंद्रों पर बच्चों ने दी परीक्षा   गाडरवारा। गत दिवस जवाहर नवोदय विद्यालय की 6 वी कक्षा में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन क्षेत्र के 7 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। परीक्षा आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया कि क्षेत्र के साईंखेड़ा विकासखण्ड के लिए बनाये गए साईंखेड़ा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में 276 में से 214, गाडरवारा की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में 252 में से 194, शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन में 197 में से 164 एवं चीचली विकासखण्ड के लिए बनाये गए चीचली के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में 300 में से 232, गाडरवारा के शासकीय बीटीआई स्कूल में 348 में से 259 एवं शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा में 153 में से 117 परीक्षार्थी शामिल हए। इसके अलावा चांवरपाठा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बोहानी के शासकीय राघव कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र पर 324 में से 263 बच्चों ने परीक्षा दी। विदित हो कि परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र छात्राएँ सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। साढ़े 11 बजे से शुरू हुई परीक्षा डेढ़ वजे तक चली। परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन की दृष्टि से जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने चीचली के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सहित गाडरवारा के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए बच्चों की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति के बारे मे जानकारी लेते हुए बच्चों से बात भी की। उन्होंने केंद्रों पर बच्चों के लिए बैठक एवं पेयजल व्यवस्था से जुड़ी जानकारी भी ली। निरीक्षण के समय डीईओ श्रीमती विल्सन के साथ बीईओ प्रतापनारायण, गोविंद बड़कुर, धनीराम मेहरा एवं जय सोनी भी साथ रहे। एसडीएम पूजा तिवारी ने भी नगर गाडरवारा के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षाओ के लिए हर केंद्र पर नवोदय विद्यालय से एक आब्जर्बर भेजा गया था। परीक्षा के सफल आयोजन में प्राचार्य अनूप शर्मा, आरती पाठक, प्रतुल इंदुरख्या, एम के चक्रवर्ती, जयमोहन शर्मा, एन पी साहू, धर्मेन्द्र वर्मा सहित पर्यवेक्षकों का योगदान सराहनीय रहा।

Tags :

जरूरी खबरें