Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: डीईओ ने किया क्षेत्रीय शालाओं का निरीक्षण  बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने के दिए निर्देश 

Aditi News Team

Wed, Feb 15, 2023
डीईओ ने किया क्षेत्रीय शालाओं का निरीक्षण बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने के दिए निर्देश गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी ने अपने क्षेत्रीय दौरे के तहत साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चिरहकलां की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला, शासकीय हाईस्कूल एवं ग्राम निवारी के शासकीय हाईस्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में छात्र छात्राओं से संवाद कर विभिन्न विषयो में उनके शेक्षणिक स्तर की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना में और बेहतर आये ।सभी छात्र छात्राएँ स्कूल के अलावा घर पर भी पढ़ाई पर सर्वाधिक ध्यान दें। बोर्ड परीक्षाओं के गत वर्ष के एवं मॉडल प्रश्नपत्रों को हल करने का अभ्यास लगातार करें। उन्होंने निवारी में शालाओं की दीवारों पर शिक्षको द्वारा कराए गई आकर्षक बालकेन्द्रित चित्रकारी की प्रशंसा की। उन्होंने प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के बच्चों से भी चर्चा कर उनके ज्ञान को परखा। निरीक्षण के समय बीईओ प्रतापनारायण, प्राचार्य एस के मिश्रा, प्रधानपाठक धनराज सिंह धानक , भूपेश ठाकुर,मधुसूदन पटैल, कैलाश वर्मा, सचिन लहरिया, खीरसागर मेहरा, नारायण पटैल, देवेंद्र ठाकुर, आरिका सिजारिया, रूपी जैन, दीपक तिवारी, बसंत किरार , रामेश्वर बघेल, राहुल कोरी सहित स्कूलो के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें