Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा में बैठक आयोजित 

Aditi News Team

Sat, Jun 10, 2023
जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा में बैठक आयोजित गाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र साईंखेड़ा में समस्त बीएसी, जन शिक्षकों की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीआरसी गिरीश पटैल ने नए सत्र में कक्षा पहली एवं छठवीं में अधिक से अधिक बच्चों के नव प्रवेश, दूसरे विद्यालय से टीसी लेकर आए हुए बच्चों एवं कक्षा उन्नति वाले छात्रों की मैपिंग जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बीएसी संदीप स्थापक ने .जन शिक्षा केंद्र स्तर पर निर्माणकार्य की समीक्षा कर जल्द पहली किश्त के कार्यो को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बीएसी योगेंद्र झारिया ने जी 20 के अंतर्गत संचालित गतिविधियो एवं पांचवी आठवीं पुनर्मूल्यांकन में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति पर जोर दिया। बीएसी मनीराम मेहरा ने बैठक में बताया कि नए सत्र की निशुल्क पुस्तके प्राप्त हो गई है जल्द शालाओ को प्राप्त होंगी। इस अवसर पर एमआईएस वेदप्रकाश राजपूत, सीएसी प्रशांत राय, देवी सिंह कीर, नेपाल झारिया,प्रमोद पठारिया, अपसार खान, बनवारी लाल नागवंशी, प्रदीप मालवीय ,रामकृष्ण अहिरवार , दीपक आरसे आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें