Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: चीचली ब्लॉक की शालाओ का डीईओ ने किया निरीक्षण 

Aditi News Team

Mon, May 1, 2023
चीचली ब्लॉक की शालाओ का डीईओ ने किया निरीक्षण गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी ने क्षेत्र के चीचली विकासखण्ड की शालाओ का निरीक्षण कर भवन अनुरक्षण कार्य एवं आईसीटी लैब तैयार करने हेतु व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सालीचौका में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला, बसुरिया एवं सूखाखेरी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं चीचली में शासकीय कन्या हाईस्कूल का निरीक्षण करते हुए निर्धारित समय सीमा में भवन अनुरक्षण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन शालाओ में आईसीटी लैब स्थापित होना है उन शालाओ में लैब हैतु बेहतर कमरे तैयार किये जायें । उन कमरों में बेहतर विद्युत व्यवस्था भी हो। आईसीटी लैब बनने का लाभ विद्यालय को मिले इस बात को ध्यान रखकर कमरे तैयार किए जाएं। इस अवसर पर डीईओ श्री कुर्मी के साथ चीचली बीईओ एएस मसराम, चंदन शर्मा, बी पी पांडे सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें