Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया वाल दिवस के रूप मे

Aditi News Team

Tue, Nov 15, 2022
चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया वाल दिवस के रूप मे गाडरवारा_ विगत दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिवस शासकीय प्राथमिक शाला देवरी में बाल दिवस के रूप में मनाया गया सर्वप्रथम चाचा नेहरू जी की फोटो पर शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन परिचय के बारे में बताया चाचा नेहरू जी का जन्मदिन हमेशा ही बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है फिर बच्चों द्वारा रंगोली बनाई गई बच्चों को खेलकूद कराये गये ,शाम चार वजे वीआरसी गिरीश पटैल ,वीएसी संदीप स्थापक और जनशिक्षक वनवारी लाल नागवंशी ने शाला का निरीक्षण किया जिसमें बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली की सराहना की गई इस मौके पर शिक्षक सुरेंद्र पटेल, कृष्णकांत कोरव उपस्थित मिले साथ ही वीआरसी द्वारा शासकीय इपीएस शाला बनवारी ,पाली, दहलवाडा,कोसकरपा , इपीएस पिठवानी ,ईजीएस पिठवानी का निरीक्षण किया गया , यूपीएस बनवारी में बाल मेला लगाया गया जिसमें बच्चों द्वारा कई प्रकार की दुकान लगाई गई साथ ही बच्चों को कई प्रकार के खेल कराए गए इस मौके पर प्रधान पाठक पीतम रूसिया पाली में सिराज अहमद सिद्दीकी और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे|

Tags :

जरूरी खबरें