Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: चयनित शालाओं में एफएलएन बेसलाइन टेस्ट का आयोजन 14 अक्टूबर को 

Aditi News Team

Fri, Oct 14, 2022
चयनित शालाओं में एफएलएन बेसलाइन टेस्ट का आयोजन 14 अक्टूबर को गाडरवारा। समूचे जिले सहित क्षेत्र की चयनित शासकीय शालाओं में 14 अक्टूबर दिन शुक्रवार को एफएलएन आधारित बेसलाइन टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इस टेस्ट के माध्यम से कक्षा दूसरी के बच्चों की मूलभूत दक्षताओं का आकलन किया जाएगा विदित हो कि इस टेस्ट के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सहावन, बाबई खुर्द, बाबई कला,कन्या माध्यमिक चीचली, बैरागढ़, रायपुर, करपगांव, बघोरा, बारहाबड़ा एवं साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत गाडरवारा की गंज प्राथमिक शाला, किसानी स्कूल, डोला बाबा प्राथमिक शाला, ग्राम बोदरी, चिरहकलां, बगदरा, डुंगरिया, सीएम राईज साईंखेड़ा, दहलबाड़ा, जमाडा की शासकीय शालाओं का चयन किया गया है। उक्त टेस्ट लेने के लिए प्रत्येक स्कूल के लिए फील्ड इन्विजिलेटर के तौर पर 2 डीएलएड कर रहे छात्रो को बनाया गया है। टेस्ट के सुचारू संचालन के लिए डाइट नरसिंहपुर से निर्देश जारी कर दिये गए है

Tags :

जरूरी खबरें