Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: ग्राम मानेगांव में 1.222 हेक्टर व ग्राम निवारी में 2.249 हेक्टर शासकीय भूमि से हटवाया अतिक्रमण

Aditi News Team

Thu, Sep 30, 2021

नरसिंहपुर । कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम गाडरवारा सुश्री श्रृष्टि जयंत देशमुख के मार्गदर्शन में गुरूवार को तहसील गाडरवारा के अंतर्गत पटवारी हल्का नम्बर 47 राजस्व मंडल बाबईकला के ग्राम मानेगांव में आबादी एवं सड़क मद की शासकीय भूमि के 1.222 हेक्टर रकबे से अतिक्रमण हटवाया गया। इस भूमि में आटाचक्की, किराना दुकानें एवं कियोस्क बनाकर 6 लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया था, जिसे अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। 
         इसी तरह राजस्व निरीक्षक मंडल गाडरवारा के अंतर्गत ग्राम निवारी में अतिक्रमण के 8 प्रकरणों में खसरा क्रमांक 180/ 1/ क की 12.898 हेक्टर रकबे में से अतिक्रमित 2.249 हेक्टर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाकर ग्राम निवारी के सरपंच के सुपुर्द किया गया। इस दौरान 8 लोगों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटवाया गया।
         इस दौरान तहसीलदार गाडरवारा व नायब तहसीलदार चीचली, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, कोटवार एवं पुलिस बल मौजूद था।

Tags :

जरूरी खबरें