Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

30 साल से सड़क नहीं… अब घर से दूर खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं, ग्रामवासियों ने किया हल्ला बोल

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

: गाडरवारा,5 वीं एवं 8 वीं वार्षिक मूल्यांकन की गणित और संगीत विषय की परीक्षा स्थगित ,नवीन तिथि शीघ्र जारी की जाएगी 

Aditi News Team

Sun, Apr 2, 2023
5वीं एवं 8वीं वार्षिक मूल्यांकन की गणित और संगीत विषय की परीक्षा स्थगित ,नवीन तिथि शीघ्र जारी की जाएगी गाडरवारा। 03 अप्रैल 2023 को आयोजित होने वाली कक्षा 5वीं एवं 8वीं की गणित और दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु संगीत विषय की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षाएँ अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई हैं। संचालक राज्य शिक्षा केंद्र श्री धनराजू एस द्वारा जारी आदेश में जानकारी दी गई है कि इन परीक्षाओं की आगामी तिथि हेतु निर्देश शीघ्र ही जारी किए जाएंगे। विदित हो कि इस वर्ष कक्षा 5वी एवं कक्षा 8वी की बोर्ड पैटर्न पर परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी समय सारणी अनुसार कक्षा 5वीं एवं 8वीं की गणित और दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु संगीत विषय की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा सोमवार 3 अप्रैल 2023 को नियत थी जिसे अपरिहार्य कारण से स्थगित किया गया है। साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल ने बताया कि 5 वी एवं 8 वी के 3 अप्रेल की परीक्षा स्थगित होने का पत्र मिलते ही हम लोगो ने सभी जनशिक्षकों, केंद्र अध्यक्ष एवं समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के प्रधानपाठकों को निर्देश दिए है कि 3 अप्रैल को परीक्षा स्थगन की जानकारी 5 वी एवं 8 वी के छात्र छात्राओं तक जरूर पहुचाएं जिससे कि उन्हें असुविधा न हो।

Tags :

जरूरी खबरें