Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: गाडरवारा, स्वच्छता पखवाड़ा पर स्वच्छता की पाठशाला आयोजित

Aditi News Team

Sat, Sep 3, 2022
गाडरवारा। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शासकीय स्टेशन गंज माध्यमिक शाला में  स्वच्छता की पाठशाला आयोजित की गई। जिसमें शिक्षकों और छात्रों ने स्वच्छता पर अपने विचारों को साझा किया ।शिक्षकों द्वारा छात्रों को बताया गया कि स्वच्छता क्यों जरूरी है जिस पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। रोगों से कैसे बचा जा सकता है ,कौन-कौन सी वस्तुओं को हमे किस स्थान पर रखना जरूरी है । शरीर की स्वच्छता, कपड़ों की स्वच्छता, निवास स्थान की स्वच्छता, कमरे की स्वच्छता ,किचन की स्वच्छता ,सोने के कपड़े की स्वच्छता, शाला परिसर की स्वच्छता , शौचालय, की स्वच्छता एवं अन्य प्रकार की सभी स्वच्छताओं को हम अपने दैनिक दिन चर्या मे कैसे निरंतर बनाए रखे इस विषय पर विस्तार पूर्वक छात्रों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। प्रतिदिन ,साप्ताहिक और मासिक साफ सफाई का ध्यान कैसे हमें रखना चाहिए इस पर भी प्रकाश डाला गया ।

Tags :

जरूरी खबरें