Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: गाडरवारा, स्कूलों में नए सत्र की हुई शुरुआत

Aditi News Team

Mon, Apr 17, 2023
स्कूलों में नए सत्र की हुई शुरुआत गाडरवारा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार सोमवार से स्कूलो में नए शेक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई। पहले दिन शालाओ में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्कूलो में स्वागत किया गया एवं शिक्षको ने उन्हें नए सत्र की शुभकामनाएं दी गई। उल्लेखनीय है कि शालाओ में 1 से 8 वी की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी है । 5 वी एव 8 वी को छोड़कर शेष कक्षाओं के परीक्षा परिणाम तैयार करने का कार्य जारी है। 5 वी एवं 8 वी का भी मूल्यांकन कार्य 1 या 2 दिनों में शुरू होने की उम्मीद है। क्षेत्र के हाई एवं हायरसेकंडरी स्कूलों में 9 व 11 वी की अमूल्यांकित कापियों का मूल्यांकन जारी है।इसके अलावा जिला स्तर पर 10 वी एवं 12 वी की परीक्षाओ का मूल्यांकन भी जारी है। ऐसे में स्कूलों में अप्रैल अंत तक 5 वी, 8 वी , 10 वी एवं 12 वी को छोड़कर शेष कक्षाओ के नतीजे घोषित होंगे। ऐसी स्तिथि में शालाओ में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जून माह के दूसरे पखवाड़े से ही विधिवत पढ़ाई शुरू हो सकेगी। स्कूलो में छात्र छात्राओं को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए प्रयास अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण शुरू हो गया है। इन पुस्तिकाओ पर छात्र छात्राएँ घर पर कार्य करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें