Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

स्वर साम्राज्ञी भारतरत्न लता मंगेशकर के जन्मदिन के अवसर पर सुमधुर गीतों से समा बॉधा

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

: गाडरवारा, शिक्षक संदर्भ समूह की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित 

Aditi News Team

Thu, Jun 22, 2023
शिक्षक संदर्भ समूह की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित गाडरवारा। जिले में नवाचारी शिक्षको के प्रोत्साहन की दिशा में कार्य कर रहे शिक्षक संदर्भ समूह की साईंखेड़ा ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित हो गई है। ब्लॉक के साईंखेड़ा ब्लॉक समन्वयक मधुसूदन पटैल ने प्रदेश समन्वयक डॉ दामोदर जैन , जिला समन्वयक सिराज अहमद सिद्दिकी एवं जिला सह समन्वयक सुश्री निर्मला मेहरा की सहमति से घोषित नवगठित कार्यकारिणी में माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता एवं प्राथमिक शिक्षक श्रीमती प्रियंका अग्रवाल को ब्लॉक सह समन्वयक एवं 50 से अधिक क्षेत्रीय नवाचारी शिक्षको को कार्यकारिणी में सदस्य बनाया है। ब्लॉक समन्वयक श्री पटैल ने ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से शिक्षाविद गिजु भाई के विचारों को आत्मसात कर अपने अपने स्कूलो में पढ़ाई का बेहतर माहौल बनाते हुए स्कूलो को आनंदघरों में परिवर्तित करने की अपील की है जिससे कि बच्चे बेहतर माहौल में गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त कर सकें।

Tags :

जरूरी खबरें