Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: गाडरवारा, राष्ट्रीय टी बी उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित 

Aditi News Team

Sun, Dec 18, 2022
राष्ट्रीय टी बी उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित गाडरवारा। विगत दिवस समीपी ग्राम आमगांव छोटा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय टी. बी. उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग गाडरवारा की टीम के सदस्य प्रवीण राय और साथियों द्वारा विद्यार्थियों को टी बी रोग होने के कारण, रोग के लक्षण और इस संक्रामक बीमारी से बचने के उपाय सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को समझाया गया कि वे अपने आसपास यदि किसी व्यक्ति में इस रोग के लक्षण देखते हैं तो उस व्यक्ति को प्रेरित कर उसके बलगम की जांच कराने हेतु शासकीय अस्पताल भेजें। शासकीय अस्पताल में इस रोग का निःशुल्क इलाज किया जाता है तथा छः माह के इलाज के दौरान रोगी को पोषण हेतु पांच सौ रुपये प्रतिमाह की राशि प्रदान की जाती है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे के साथ स्टाफ के सदस्य विजेन्द्र पटेल, अभिषेक सोनी, आरिज़ खान एवम अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें