Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: गाडरवारा, बीएसी एवं सीएसी ने किया शाला का अवलोकन

Aditi News Team

Wed, Oct 12, 2022
बीएसी एवं सीएसी ने किया शाला का अवलोकन गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पाली की शासकीय प्राथमिक शाला का बीएसी संदीप स्थापक एवं सीएसी बनवारीलाल नागवंशी ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने एफएलएन आधारित पाठ्यक्रम, सीखने के प्रतिफल आधारित वर्कबुको के विषय में शाला के प्रधानपाठक सिराज अहमद सिद्दिकी एवं ब्रजेश श्रीवास से जानकारी ली एवं नवंबर माह में आयोजित होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षा की बेहतर तैयारी कराने के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर उन्होंने छात्रो से चर्चा कर विभिन्न प्रश्न पूछकर उनके शेक्षणिक स्तर को जाँचा एवं शाला में शिक्षको द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यो को भी सराहा। उन्होंने दक्षता उन्नयन के तहत बच्चों के मूलभूत ज्ञान में सतत वृद्धि हो इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर कार्य करने पर बल दिया। इस मौके पर शाला के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।।

Tags :

जरूरी खबरें