Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: गाडरवारा, दीवाली पूर्व वेतन देने की तैयारी में जुटा विभाग

Aditi News Team

Sun, Oct 24, 2021

गाडरवारा। दीपावली के पूर्व स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षको एवं कर्मचारियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया साईंखेड़ा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुरू हो गई है। जल्दी वेतन भुगतान करने के उद्देश्य के चलते बीईओ कार्यालय से समस्त संकुल प्राचार्यो को 25 अक्टूबर तक वेतन देयक जमा करने के निर्देश दिये गए है। साईंखेड़ा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रताप नारायण के मार्गदर्शन में बीते रविवार को भी लिपिकों ने वेतन सबंधी कार्य किया । कार्यालय के सहायक ग्रेड 3 अमित पटैल ने बताया की राज्य शासन द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 8 फीसदी वृद्धि की गई है। इसके अलावा वेतन वृद्धि के एरियर का 50 प्रतिशत भुगतान भी नवम्बर माह मे किया जाना है जिसके चलते हम लोगो ने नए सिरे से कर्मचारियों के वेतन की गणना कर वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वेतन भुगतान जल्द कराने में किरण अग्रवाल, नवीन गुप्ता, कृष्ण कुमार पाठक, आलोक सोनी, एस एन उपाध्याय, सुखराम रैकवार ,नेपाल पटैल, सरिता नीखरा, बबीता राजपूत,आलोक शर्मा, हरिओम जाटव सहित अन्य का सहयोग मिल रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें