Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

: गाडरवारा, जिला शिक्षा अधिकारी ने देखी संस्कृत विद्यालय की व्यवस्थाएं

Aditi News Team

Sat, Jul 30, 2022
जिला शिक्षा अधिकारी ने देखी संस्कृत विद्यालय की व्यवस्थाएं गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी जे एस विल्सन ने क्षेत्रीय दौरे के तहत साईखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पिटेहरा के सनाढ्य संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान स्कूल पहुंचने पर उनका स्कूल के आचार्यो एवं छात्रो ने पुष्प गुच्छ भेंटकर संस्कृत के श्लोकों के साथ स्वागत किया। स्वागत उपरांत डीईओ श्रीमती विल्सन ने विद्यालय के आचार्यो से छात्रों की कक्षाओं एवं उनमे दर्ज संख्या के विषय मे जानकारी की। इस मौके पर डीईओ श्रीमती विल्सन ने कहा कि संस्कृत विद्यालय में आचार्यो द्वारा पढ़ाई करवाने के साथ योग की शिक्षा दी जाती है एवं भारतीय संस्कृति की जानकारी दी जाती है जो कि एक बेहतर कार्य है। उन्होंने छात्रो से बेहतर ढंग से पढ़ाई करने एवं सुसंस्कार सीखने की बात पर जोर दिया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी के साथ जिला मीडिया दल सदस्य मधुसूदन पटैल, एल पी गिरदौनिया,सिराज अहमद सिद्दिकी, हल्केवीर पटैल भी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें