Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

स्वर साम्राज्ञी भारतरत्न लता मंगेशकर के जन्मदिन के अवसर पर सुमधुर गीतों से समा बॉधा

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

: गाडरवारा एसडीएम सृष्टि देशमुख कन्या नवीन विद्यालय के प्रवेश उत्सव में हुई शामिल

Aditi News Team

Tue, Jun 20, 2023
एसडीएम सृष्टि देशमुख कन्या नवीन विद्यालय के प्रवेश उत्सव में हुई शामिल गाडरवारा। बीते मंगलवार को स्थानीय शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन में नए सत्र के प्रारंभ होने पर प्रवेश उत्सव कार्यक्रम एसडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा की उपस्तिथि में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती के पूजन से किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक एवं शिक्षको ने एसडीएम का स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया। कार्यक्रम में एसडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा ने छात्राओं को निःशुल्क पुस्तक वितरण योजना के अंतर्गत पुस्तकें प्रदान की एवं कहा कि स्कूली पढ़ाई के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों भी सभी छात्राएँ शुरू करें। आप सभी प्रतिदिन समय निकालकर सामान्य ज्ञान से जुड़ी पुस्तकें एवं समाचार पत्रों का अध्ययन करें। कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक ने अपने स्वागत भाषण में विगत सत्र के परीक्षा परिणाम, पीएम श्री विद्यालय योजना, आईसीटी लैब, संस्था की 36 छात्राओं को मिल रहे लैपटॉप, एक छात्रा को मिल रही ई स्कूटी तथा विद्यालय के परिसर के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सतीश नाईक एवं आभार प्रदर्शन राजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर संजय सोनी ,चंद्रकांत साहू, श्वेता सेन ,आरती विश्वकर्मा प्रीति पचौरी, संध्या गुप्ता, उत्तम वर्मा ,विक्रम शर्मा, अमित शुक्ला मनोज उपाध्याय , इंद्रजीत ताराम, बबीता राजपूत , दीप्ति बिल्थरे सहित विद्यालय की छात्राएँ उपस्थित रही।

Tags :

जरूरी खबरें