Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: गाडरवारा, आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश हेतु सत्यापन हेतु दल गठित

Aditi News Team

Thu, Mar 16, 2023
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश हेतु सत्यापन हेतु दल गठित गाडरवारा। शेक्षणिक सत्र 2023-24 हेतु शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय शालाओं में ऑनलाइन निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया 13 मार्च से शुरू हो गई है जिसके तहत कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन एवं त्रुटि सुधार हेतु विकल्प की समय सीमा 13 मार्च से 23 मार्च तक निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन के पश्चात पोर्टल से 2 प्रतियों में पावती डाउनलोड कर मूल दस्तावेजों से निकट के शासकीय जनशिक्षा केंद्र में 15 मार्च से 25 मार्च तक होने वाले सत्यापन कार्य के लिए जनपद शिक्षा केंद्र साईखेड़ा द्वारा प्रत्येक जनशिक्षा केंद्र पर सत्यापन के लिए जनशिक्षा केंद्र प्रभारी के साथ 2 जनशिक्षक एवं 2 शिक्षको को नियुक्त किया गया है। विदित हो कि सत्यापन कार्य के लिए साइखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलोहाबड़ा में जनशिक्षा केंद्र शा उ मा विद्यालय , साईंखेड़ा में सीएम राईज विद्यालय, आमगांव छोटा में शा उ मा विद्यालय, बनवारी में शा उ मा विद्यालय, बम्होरी कलां में शा उ मा विद्यालय एवं गाडरवारा में जनशिक्षा केंद्र शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन तथा शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय को सत्यापन केंद्र बनाया गया है। 25 मार्च तक सत्यापन उपरांत रेण्डम पद्धति से ऑनलाइन लॉटरी द्वारा स्कूल का आवंटन एवं चयनित आवेदकों को एसएमएस द्वारा सूचना दी जाएगी ।चयनित आवेदक 31 मार्च से 10 अप्रैल के मध्य आवंटन पत्र डाउनलोड करके आवंटित स्कूल में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण एवं बीआरसी गिरीश पटैल ने समस्त जनशिक्षा केंद्र प्रभारियों से सत्यापन में सहयोग कर निर्धारित समय सीमा में सत्यापन कार्य पूर्ण कराने की अपेक्षा व्यक्त की है

Tags :

जरूरी खबरें