Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: गाडरवारा, आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रो को मिली साइकिलें  नपा अध्यक्ष ने पार्षदो के साथ किया वितरण

Aditi News Team

Tue, Apr 11, 2023
आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रो को मिली साइकिलें नपा अध्यक्ष ने पार्षदो के साथ किया वितरण गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 9 वी कक्षा के 15 छात्रों को मप्र शासन की निःशुल्क साईकिल वितरण योजना के तहत साइकिलें वितरित की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि साइकिलें मिलने से छात्रो को लाभ होगा एवं उन्हें स्कूल आने जाने में आसानी होगी। नपा में लोक निर्माण विभाग के सभापति एवं पार्षद सुरेन्द्र गुर्जर ने कहा कि आदर्श स्कूल से मैने भी शिक्षा गृहण की है । जल विभाग के सभापति एवं पार्षद आनंद दुबे ने कहा कि छात्र लक्ष्य लेकर पढ़ाई करें। कार्यक्रम में प्राचार्य के के वर्मा ने विद्यालय के आवश्यक कार्यो में सहयोग की अपेक्षा नपा अध्यक्ष से जताई। कार्यक्रम का संचालन के के शर्मा एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक डॉ सुशील शर्मा ने करते हुए कहा कि शिक्षको की मेहनत के बलबूते ही आदर्श स्कूल की दशा सुधरी है। एक शिक्षक को तब गर्व होता है जब उसका पढ़ाया विद्यार्थी अच्छे से पढ़ाई हासिल कर जीवन मे अच्छा मुकाम हासिल करता है। कार्यक्रम में राजेंश गुप्ता, आर पी महिलांग, कमलेश गुप्ता,सुबोध साहू,ज्योति शर्मा, सविता ठाकुर, सुलेखा पुरी, मधुसूदन पटैल, राजीव नाहर,आकांक्षा अवस्थी,प्रहलाद यादव , शिवम साहू एवं रोहित गुर्जर सहित छात्र उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें