Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: गाडरवारा,विकासखण्ड प्रबंधन ईकाई की बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Wed, Jun 16, 2021

गाडरवारा। विगत दिवस साईंखेड़ा के जनपद शिक्षा केन्द्र में विकासखण्ड प्रबंधन ईकाई की बैठक बीईओ श्रीमति सुनीता पटैल एवं बीआरसी चंदन शर्मा सहित बीएसी एवं जनशिक्षको की उपस्तिथि में आयोजित की गई । बैठक में निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, नए सत्र में छात्रों के नामांकन व मैपिंग, गणवेश वितरण, कक्षावार डिजिलेप ग्रुप का निर्माण, शाला भवनों के रखरखाव , शालेय वित्तीय व शेक्षणिक रिकार्डो का अद्यतन एवं शिक्षको के कोविड टीकाकरण सहित अन्य एजेंडों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में बीईओ श्रीमती पटैल ने नए सत्र में शासकीय शालाओं में साफ सफाई, सेनेटाइजेशन सहित शासकीय रिकार्ड व्यवस्थित रखे जाने के निर्देश दिये। बीआरसी श्री शर्मा ने स्कुलो में नामांकन के साथ पोर्टल पर मैपिंग एवं कक्षोन्नति समय पर कराये जाने के निर्देश दिए। बैठक में बीएसी योगेंद्र झारिया ने हमारा घर हमारा विद्यालय कार्यक्रम एवं बीएसी मनीराम मेहरा ने आरटीई एडमिशन प्रक्रिया एवं निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की तैयारी से जुड़ी जानकारी दी। बैठक मे जनशिक्षक प्रशांत राय, नेपाल सिंह झारिया, सुरेंद्र राजपूत, देवी सिंह कीर, प्रदीप मालवीय, प्रमोद पठारिया,रामकृष्ण अहिरवार , मो अपसार खान, बनवारी लाल नागवंशी सहित एमआईएस वेदप्रकाश राजपुत व लेखापाल दीपक आरसे की उपस्थिति प्रमुख रूप से रही।

Tags :

जरूरी खबरें