Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

: गाडरवारा,चीचली विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण

Aditi News Team

Tue, Oct 26, 2021

गाडरवारा। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 से संबंधित गतिविधियों की मॉनिटरिंग के क्रम में गत दिवस विकासखंड शिक्षा अधिकारी चीचली एएस मसराम द्वारा जनशिक्षा केंद्र शाहपुर के अंतर्गत आने वाली विभिन्न शालाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने शासकीय माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शाला खडई, शासकीय हाईस्कूल शाहपुर के निरीक्षण के दौरान शाला में एनएएस की गतिविधियों के संचालन यथा साप्ताहिक अभ्यास प्रश्नपत्र, मॉक टेस्ट, एल ओ मैपिंग, मूल्यांकन प्रपत्र का अवलोकन किया । इसके अलावा उनके द्वारा प्रधानपाठको को मैपिंग, शाला परिसर की साफ सफाई, पुताई, अधिकारियों की सूची के अपडेशन तथा विद्यार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के बारे में निर्देशित किया गया। उक्त निरीक्षण में उनके साथ जनशिक्षक अजय कुमार नामदेव भी उपस्थित रहे। उनके द्वारा विद्यार्थियों की गणित से संबंधित शैक्षणिक समस्याओं का निराकरण किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें