Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: गाडरवारा,चीचली में पांचवी आठवीं की पुनः परीक्षा का मूल्यांकन कार्य संपन्न 

Aditi News Team

Sun, Jul 31, 2022
पांचवी आठवीं की पुनः परीक्षा का मूल्यांकन कार्य संपन्न गाडरवारा। गत दिवस मूल्यांकन केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में कक्षा पांचवी एवं आठवीं की पुनः परीक्षा का मूल्यांकन कार्य किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के आदेश अनुसार इस मूल्यांकन कार्य हेतु विद्यालय के प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या को मुख्य मूल्यांकनकर्ता अधिकारी तथा सत्यम ताम्रकार को सहायक मूल्यांकनकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया। इस कार्य में विकासखंड चीचली के चार परीक्षा केंद्रों पर संचालित पांचवी आठवीं की पुनः परीक्षा के सभी विषयों की अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया गया। इस कार्य हेतु माध्यमिक विभाग में विषयवार विनोद सोनी, मुकेश धानका, आकाश साहू, राधा धुर्वे, हरिशंकर उइके, मुकेश कुमार को तथा प्राथमिक विभाग में विनीत नामदेव, दलगंजन सिंह कौरव, राधारमण राय, मनीष सोनी को मुख्य परीक्षक नियुक्त किया गया। यह मूल्यांकन कार्य 34 मूल्यांकनकर्ता शिक्षकों द्वारा पूर्ण किया गया। मूल्यांकन कार्य अवधि में उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डीके पटेल, सत्यम ताम्रकार, वीरेंद्र राजपूत, विनीत नामदेव, विनोद सोनी, राम कुमार कौरव, जी एस मेहरा इत्यादि की उपस्थिति रही। यह मूल्यांकन कार्य जिला शिक्षा अधिकारी जे एस विल्सन के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें