Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

: गाडरवारा,एपीसी ने किया निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Dec 9, 2021

गाडरवारा। विगत दिवस जिला शिक्षा केंद्र के एपीसी चंदन शर्मा के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला मुआँर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर शाला के शैक्षणिक वातावरण को देखकर उन्होंने बहुत प्रसन्नता जाहिर की एवं बच्चों का शैक्षिक स्तर बहुत अच्छा पाया । निरीक्षण के दौरान विद्यालय की छात्रा वर्षा पटेल ने उन्हें 29 का पहाडा़ आधा मिनट मे बना कर बताया साथ ही अंग्रेजी की पुस्तक का वाचन कर के दिखाया । छात्रप्रियांश राजपूत ,सरदार पटेल राजदीप पटेल ने भी एक से 99 तक का पहाड़ा बना कर बताया। उन्हें कक्षा पहली और दूसरी के छात्रों का स्तर बहुत अच्छा मिला। उन्होंने दक्षता उन्नयन में जो बच्चे अंकुर समूह है उन्हें तरुण समूह मे लाने हेतु विशेष प्रयास के निर्देश दिये। इस अवसर पर संस्था प्रधान संतोष सोनी , शिवराम मेहरा , मुन्ना लाल चौधरी एवं प्रभात रूसिया उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें