Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: इमलिया में विदाई कार्यक्रम आयोजित 

Aditi News Team

Thu, Mar 31, 2022
इमलिया में विदाई कार्यक्रम आयोजित गाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लाक अंतर्गत ग्राम इमलिया(पिपरिया) की शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला में कक्षा आठवीं के छात्र छात्राओं को सातवीं एवं छठवीं के छात्र छात्राओं द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में कक्षा आठवीं के बच्चों द्वारा मां सरस्वती की फोटो शाला परिवार को भेंट की गई । इस मौके पर कक्षा छठवीं एवं सातवीं के छात्रों द्वारा कक्षा आठवीं के छात्रों को छोटे उपहार दिये गए। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधान पाठक श्रीमती राजश्री बेलवंशी ,सहायक शिक्षक ताम्रराज पाली, प्राथमिक शिक्षक भाई जी ठाकुर, श्रीमती सुमन मलैया ,अतिथि शिक्षक श्रीमती वर्षा सराठे सहित पहली से आठवीं के छात्र छात्राएँ मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्राथमिक शिक्षक मोहन राय द्वारा किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें