: नरसिंहपुर अवैध शराब की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, Nov 8, 2020
नरसिंहपुर 6 पेटी देसी मदिरा जप्त,जिसकी कीमत बाजर में लगभग ₹27000 है ।
*पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह के निर्देशन में जिला अंतर्गत अवैध शराब के व्यापार पर पूर्णतः प्रतिबंध में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली की कार्यवाही।अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग कीमत 27 हजार रूपये कीमत की 6 पेटी कुल 54 लीटर देशी शराब जप्त।
पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा जिले अवैध शराब के व्यापार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अवैध रूप से शराब का व्यापार में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। चलाये जा रहे अभियान के तहत जिलें के विभिन्न थानो द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली अंतर्गत मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति उमर नदी पुल के पास ग्राम नयाखेडा में अवैध रूप से शराब छिपाकर रखे हुये है एवं ग्राहकों को बेचने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये एसडीओपी नरसिंहपुर श्री कौशल सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली उमेश दुबे, उनि विजय सेन, सउनि विजय पाल, आरक्षक जितेन्द्र, आरक्षक प्रहलाद, आरक्षक संजय की विशेष टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम नयाखेडा उमर नदी पुल के पास घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप एक व्यक्ति जो पुल के नीचे छिपा हुआ था वह पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस द्वारा आरोपी को भागता देख उसका पीछा किया गया किंतु आरापेी झाडी का फायदा उठाकर छिप गया। पुलिस टीम द्वारा गहनता से आरोपी की तलाश करने पर उसे पकडने में सफलता प्राप्त हुयी। गिरफ्तार आरोपी से नाम पता पूछने पर उसके द्वारा अपना नाम रामप्रसाद उर्फ बारेवीर पिता फूलसिंह पटैल उम्र 45 साल निवासी ग्राम नयाखेडा होना बताया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा पुलिस के नीचे छिपायी गयी 6 पेटी कुल 54 लीटर देश शराब जप्त की गयी।
आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से बेचने हेतु रखी गयी शराब जप्त होनें पर उसके विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 727/2020 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है।
अवैध शराब के व्यापार में लिप्त आरोपी की धरपकड करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों का पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।
: उप्र.बहराइच देशी तमंचा जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Sun, Nov 8, 2020
एक अदद देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ 1 नफर धारा 3/25 एक्ट के तहत अ
भियुक्त गिरफ्तार
उ.प्र. पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच विपिन कुमार मिश्र द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोक थाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अशोक कुमार व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय श्री कमलेश कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर जय नारायण शुक्ल के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 08.11.2020 को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया
अभियुक्तगण का नाम पता
शाहिद पुत्र बल्लू निवासी चंदनपुर थाना नानपारा जनपद बहराइच
गिरफ्तारी करने वाले टीम का नाम
-
उप निरीक्षक श्री रामविलास यादव थाना मोतीपुर
2.हेड कांस्टेबल अयोध्या प्रसाद थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
कांस्टेबल हरेंद्र यादव थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
कांस्टेबल हरेंद्र प्रसाद थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
कांस्टेबल शिवेंद्र सिंह थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
: होशंगाबाद खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही
Sun, Nov 8, 2020
होशंगाबाद। जिला कलेक्टर धनंजय सिंह के निर्देशानुसार जिला खनिज अधिकारी शंशाक शुक्ला के मार्गदर्शन एव मौजूदगी मे आज खनिज निरीक्षक अर्चना ताम्रकार और उनकी टीम द्वारा रायपुर - बान्द्राभान मे नर्मदा नदी मे हो रहे अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की। खनिज माफिया द्वारा नदी का तटबंध तोडकर कर नदी का जलप्रवाह रोककर नदी मे रास्ता बनाकर बकायदा अवैध उत्खनन किया जा रहा था जिस पर टीम ने सफलता पूर्वक कार्रवाई की। तत्सबंध मे जिला खनिज अधिकारी शंशाक शुक्ला ने बताया कि आज बान्द्राभान मे अवैध उत्खनन के विरूद्ध बडी कार्रवाई की गई है।कोई अश्विनी नामक युवक नर्मदा नदी का जल प्रवाह रोककर रास्ता बनाकर अवैध उत्खनन करवा रहा था।जहा पर खनिज विभाग की टीम ने जेसीबी से रास्ता खुदवाकर जल प्रवाह चालू कराया और मौके पर 300 ट्राली रेत यानि कि 100 घनमीटर रेत का अवैध उत्खनन पाया गया।श्री शुक्ला ने बताया कि अश्विनी नामक युवक के विरूद्ध अवैध उत्खनन की कार्रवाई की गई उसके विरुद्ध एफआईआर कराई जायेगी। इस कार्रवाई मे जिला खनिज अधिकारी शंशाक शुक्ला, खनिज निरीक्षक अर्चना ताम्रकार, सहित खनिज विभाग की टीम मौजूद थी।