: भोपाल,जितनी रायल्टी उतनी ही रेत का परिवहन हो - कमिश्नर श्री कियावत<br>
Sat, Jan 16, 2021
भोपाल। कमिश्नर कवीन्द्र कियावत ने रेत खदान ठेकेदारों से कहा है कि वे यह हर हाल में सुनिश्चित करें कि वाहन में जितनी रेत भरी जाए उतनी ही रायल्टी जमा की जाए। उन्होंने कहा कि शासन के राजस्व में हानि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने खनिज अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि चैक पोस्ट पर ई.पी.टी की सूक्षमता से जाँच करें। संभागायुक्त कक्ष में संपन्न हुई बैठक में ठेकेदारों के प्रतिनिधि और रायसेन, सीहोर तथा भोपाल के खनिज अधिकारी मौजूद थी।
"जाँच - चौकियों से मिली राहत - वसूली बंद"
बैठक में उपस्थित रेत खनिज ठेकेदारों के प्रतिनिधियों ने बताया कि चैक पोस्ट बन जाने से अब रास्ते में जगह-जगह होने वाली पुलिस, आर.टी.ओ, राजस्व और खनिज अमले की चैकिंग बंद होने से उन्हें राहत मिली है और वसूली बंद हो गई है। उन्होंने होशंगाबाद जिले में भी रास्ते में चैकिंग रोकने का आग्रह किया। श्री कियावत ने होशंगाबाद के आईजी श्री जितेन्द्र राजे को तत्काल चैक पोस्ट के अलावा जगह-जगह चैकिंग रोकने के लिए कहा है।
"ई.टी.पी में "वाया" लिखना जरूरी"
कमिश्नर श्री कियावत ने रेत खनिज ठेकेदारों से कहा कि वे खदान से रेत परिवहन करते समय एक तो जितनी रेत हो उतनी रायल्टी दें और दूसरा उसमें रूट के लिए "वाया" किन-किन स्थानों से वाहन निकलेंगा यह अनिवार्य रूप से दर्ज करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित से अधिक मात्रा में परिवहन को राजस्व की चोरी मानकर ठेकेदार की संलिप्तता के आधार पर कार्यवाही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि दूसरे संभाग और जिलों में जा रही रेत में भी समय को युक्ति युक्त किया गया है।
"ई.टी.पी पर चैक पोस्ट पर सील भी लगेंगी"
कमिश्नर श्री कियावत ने तीनों जिलों के खनिज अधिकारी को निर्देश दिए कि वे रेत वाहन द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली ई.टी.पी पर सील अवश्यक रूप लगवाएं जिससे एक ही पास पर दूसरे वाहन से परिवहन रोका जाए। उन्होंने कहा कि रेत परिवहन के लिए पंजीयन वाहनों के अलावा अन्य वाहनों से रेत के परिवहन को भी सख्ती से रोका जाए। उन्होंने कहा कि रायल्टी चोरी को रोकना ही प्राथमिकता है और परिवहनकर्ता, ठेकेदार तथा खनिज विभाग दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
: भोपाल,28 लाख रुपये की भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त,35 हजार किलो महुआ लहान नष्ट किया
Sat, Jan 16, 2021
कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया के निर्देश पर जिला प्रशासन आबकारी अमले और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तरावली कंजर डेरा पर अबैध शराब पकड़ने के लिये दविस दी गई, दविस टीम को दूर से देखकर काफी संख्या में कंजर (बिजौरी) अपने परिवार सहित जंगल की तरफ भाग गए। जिनका टीम द्वारा घेराबंदी कर पीछा भी किया गया। कंजर टपरों में लगभग 35000 कि.ग्रा. के महुआ लहान जप्त कर आबकारी विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा नष्ट की गई तथा 1800 लीटर हाथ भट्टी से बनी महुआ गुड़ शराब भिन्न-भिन्न बिजौरी टपरों से प्राप्त हुई। 15 प्रकरण आबकारी विभाग के द्वारा आबकारी एक्ट के तहत बनाये गये हैं एवं पांच प्रकरण बैरसिया पुलिस के द्वारा बनाये गये हैं। उक्त नष्ट की गई महुआ लहान एवं जप्त की गई कच्ची हाथ भट्टी शराब की कुल कीमत लगभग 28 लाख रुपये है।
इन अबैध शराब निर्माण एवं विक्रय करने वाले कंजरों (बिजोरियों) की तलाश जारी है। इनके विरुद्ध सख्त प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है।
: नरसिंहपुर पुलिस का"अवैध शराब पर प्रहार’’ अभियान जारी
Sat, Jan 16, 2021
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह के निर्देशन में ‘‘अवैध शराब पर प्रहार’’ अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के व्यापार में लिप्त 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जप्त की गयी 55 लीटर अवैध शराब जप्त। नष्ट किया गया लगभग 500
किलो महुआ लहान।
पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा जिले अवैध शराब के व्यापार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अवैध रूप से शराब का व्यापार में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। चलाये जा रहे अभियान के तहत जिलें के विभिन्न थानो द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
जिले में अवैध शराब के व्यापार पर पूर्णतः प्रतिबंध हेतु, अवैध व्यापार में लिप्त आसमाजिक तत्वों की सूचना हेतु सक्रीय किए गए है मुखबिर:-
अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के व्यापार में लिप्त आसमाजिक तत्वों की सूचनाएं प्राप्त करने हेतु मुखबिरों को सक्रीय किया गया है एवं कार्यवाही हेतु थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया जाकर क्षेत्र में अवैध शराब को बनाने वाले एवं व्यापार करने वाले असमाजिक तत्वों के सबंध में मुखबिरो के माध्यम से जानकारी एकत्रित की जाकर दबिश दी जा रही है।
विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश दी जाकर जप्त की गयी अवैध शराब, गिरफ्तार किए गए है अपराधी:-
थाना स्तर पर गठित की गयी विशेष टीमों द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए थाना चीचली पुलिस द्वारा 1 प्रकरण में आरोपी गुलजार कौरव निवासी ग्राम पिपरिया (इमलिया) के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है, थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा 1 प्रकरण में आरोपी बंटी कीर निवासी कामती के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है, थाना पलोहा पुलिस द्वारा 1 प्रकरण में आरेपी गुड्डू केवट निवासी गांगई के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 1 प्रकरण में आरोपी मनोज मलाह निवासी चिंताहरण के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है, थाना करेली पुलिस द्वारा 3 प्रकरणों में आरोपी ईश्वर कतिया निवासी मोहद, आरोपी राजेन्द्र कुचबंदिया निवासी जौहरिया, आरोपी विजय कुचबंदिया निवासी करेली के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है एवं थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा 1 प्रकरण में आरोपी संतोष ठाकुर निवासी बरगी कालोनी के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। इस प्रकार जिले में अवैध शराब का व्यापार करने वालों के विरूद्ध कुल 9 प्रकरण पंजीवद्ध किए जाकर 55 लीटर हाथ भट्टी में बनी अवैध देशी शराब जप्त की गयी है। अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा ग्राम खमतरा, रेल्वे ट्रेक के बाजू मे लगभग 500 किलोग्राम महुआ लहान को नष्ट किया गया है।
जिले में जारी रहेगा अवैध शराब का व्यापार करने वालो के विरूद्ध अभियान:-
पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के व्यापार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से ‘‘अवैध शराब पर प्रहार’’ अभियान जारी रहेगा। अभियान के तहत गठित की गयी पुलिस टीमों द्वारा लगातार पतासाजी कर अवैध व्यापार में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।