: सङक हादसे मे तीन लोग घायल
Tue, Oct 22, 2024
जितेंद्र दुबे शाहनगर
सङक हादसे मे तीन लोग घायल
शाहनगर नि प्र । थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत कटनी पन्ना रोङ एन एच 43पर कचौरी मोङ के पास मंगलवार की दोपहर 2 बजे सङक हादसे मे 3लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हादसे की जानकारी राहगीरों ने संजीवनी 108को दो जानकारी मिलते ही ऐम्बुलेन्स स्टाप ई एम टी ङाॅ 0शाॅहरूख खाॅन पायलेट संतोष यादव ने तत्काल घायलों को शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया । जहां प्राथमिक उपचार करते हुये सभी 3घायलीं में दीपक पटेल पिता शिवधर पटेल उम्र 29वर्ष निवासी बिरूहरी जिला कटनी , मनोज यादव पिता हरदेश यादव उम्र 30वर्ष निवासी बिरूहली एवं कमल ठाकुर पिता जय सिंह ठाकुर उम्र 38 वर्ष निवासी बिरूहली जिला कटनी को गंभीर स्थ्ती देखते हुये कटनी रेफर कर दिया गया जिसकी तहरीर थाना शाहनगर भेजी गयी है ।मामले मे जुटाई गयी जानकारी के मुताबिक तीनों लोग कटनी के बिरूहली गांवसे अपनी मोटरसाईकिल क्रमाक एम पी 21 1652से कटनी जिले के बिरूहली गांव से पन्ना जिले के अजयगढ मकान मे विल्ङींग संबन्धी कार्य से जा रहे थे तभी शाहनगर थाना क्षेत्रांतर्गत कचौरी मोङ पर पहुंचते ही शाहनगर से कटनी जा रहे कमांङर फोर व्हीलर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और कटनी की ओर भाग गया मामले को शाहनगर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना मे लिया गया है ।
: कुख्यात सटोरिये विजय लंगड़ा के सट्टे के अड्डे पर दबिश कुख्यात सटोरिये विजय लंगड़ा सहित 2 सटोरिये गिरफ्तार, 8 हजार 920 रूपये जप्त
Tue, Oct 22, 2024
कुख्यात सटोरिये विजय लंगड़ा के सट्टे के अड्डे पर दबिश
कुख्यात सटोरिये विजय लंगड़ा सहित 2 सटोरिये गिरफ्तार, 8 हजार 920 रूपये जप्त
*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* को आज दिनॉक 22-10-2024 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पिसनहारी की मढिया के पास विजय लंगडा अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख कर सट्टा खिलाते हुये अवैध लाभ अर्जित कर रहा है।*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा को सूचना की तस्दीक करते हुये सूचना सही पाये जाने पर रेड कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा के मार्गदर्शन में सूचना की तस्दीक करायी गयी। सूचना सही पाये जाने पर योजनाबद्ध तरीके से नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान एंव थाना प्रभारी गढा श्री नीलेश दोहरे के निर्देशन में चौकी प्रभारी यादव कालोनी उप निरीक्षक सतीष झारिया एवं सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा थाना लार्डगंज के नेतृत्व में थाना गढा की टीम द्वारा पिसनहारी मढ़िया के पास दबिश दी गई जहां एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखते दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रदीप कुमार कोरी उम्र 34 वर्ष निवासी बल्दी कोरी की दफाई घमापुर बताया जिससे तलाशी लेते हुये सट्टा पट्टी, 1 पेन, 1 कार्बन का टुकड़ा एवं नगदी 7 हजार 380 रूपये जप्त करते हुये पूछताछ करने पर प्रदीप कुमार कोरी ने विजय लंगडा के कहने पर मजदूरी पर सट्टा लिखना स्वीकार किया।विजय लंगडा को तलाश करते हुये गुप्तानगर आईसीएमआर बाउण्ड्री के बाजू में दबिश देते हुये विजय यादव उम्र 61 वर्ष निवासी गुप्तानगर मजार के पास गढ़ा को पकड़ा गया जिसके कब्जे से एक सट्टा की जिल्द एक पेन एवं नगदी 1 हजार 540 रूपये जप्त करते हुये दोनों सटोरियों के विरूद्ध धारा 4(क) सटटा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि विजय यादव उर्फ विजय लंगड़ा निवासी मेडिकल के पास गुप्ता नगर थाना गढा का कुख्यात सटोरिया है जिसके विरूद्ध पूर्व से सट्टे एवं मारपीट के 61 अपराध पंजीबद्ध है, कुख्यात सटोरिये विजय लंगड़ा के विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।*उल्लेखनीय भूमिका:-* सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ने में नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान एंव थाना प्रभारी गढा श्री नीलेश दोहरे के निर्देशन में चौकी प्रभारी यादव कालोनी उप निरीक्षक सतीष झारिया ,सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा थाना लार्डगंज के नेतृत्व में थाना गढा के प्रधान आरक्षक अरूण रघुवंशी, सत्यनारायण ठाकुर, प्रेमरानायण रजक, आरक्षक पुष्पराज, बालमुकुन्द की सराहनीय भूमिका रही।
: पति पत्नी और बेटी के साथ मारपीट,पुलिस ने किया मामला दर्ज
Tue, Oct 22, 2024
पति पत्नी और बेटी के साथ मारपीट,पुलिस ने किया मामला दर्ज
शाहनगर । थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत पुरैना पंचायत के पङेरी में 20अक्टुबर की शाम पांच दो नवयुवकों ने गांव के ही युवक एवं उसकी पत्नी एवं 13वर्षीय बेटी के साथ घर में घुसकर मारपीट कर दी मामले की जानकारी फरियादी बैद्यनाथ यादव पिता बद्री यादव उम्र 30वर्ष निवासी पङेरी ने संजीवनी 108 के स्टाॅप को दी ,तत्काल मौके पर पहुंचकर ई एम टी शाॅहरूख खाॅन एवं पायलेट संतोष यादव ने पति सहित पत्नी प्रीती यादव पति बैद्यनाथ यादव उम्र 28वर्ष निवासी पङेरी एवं बेटी सविता यादव पिता बैद्यनाथ यादव को शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया । जहां युवक बैद्यनाथ यादव की हालत मे सुधार न होने पर ङाक्टरों ने प्राथमिक उपचार पश्चात कटनी रेफर कर दिया शाहनगर पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनो आरोपी जिसमें दिलीप यादव पिता राजु यादव उम्र 25वर्ष निवासी पङेरी एवं योगेश यादव पिता योगेश यादव उम्र 28वर्ष निवासी पङेरी पर मारपीट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियो को हिरासत मे लेने की बात कही है ।इनका कहना है।अवधराज उईके सहायक उपनिरीक्षक थाना शाहनगरमामले की जानकारी है।2युवको के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया हैं युवक के घर में घुसकर मारपीट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना मे लिया गया है ।